15 अगस्त के मौके पर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी।
लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल करमा खैरा मैं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली गई प्रभात फेरी स्कूल में ध्वजारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया बताते चलें स्कूल के निदेशक मेरू निवासी महेंद्र प्रसाद के द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्र इचाक प्रखंड के खैरा गाँव में कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से इस विद्यालय का संचालन शुरू किया है। 
इससे पहले शिक्षक महेंद्र प्रसाद के द्वारा सदर प्रखंड के अमनारी गांव आइडियल चिल्ड्रन स्कूल में 6 सालों तक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर कई बच्चों का उज्जवल भविष्य की मजबूती प्रदान किया है इसके बाद मेरू स्थित एस राधाकृष्णन अकादमी में लगभग 12 वर्षों तक अपनी सेवा बतौर प्रधानाध्यापक दिए जिसकी सराहना बच्चों के अभिभावकों द्वारा की जाती रही है। 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य तथा सभी ग्रामीण के अलावा शिक्षक आर.के. सर, राज किशोर प्रसाद स्कूल के शिक्षक सुशील कुमार, कौशल्या कुमारी, सलोनी कुमारी समाजसेवी तुलसी कुमार उपस्थित थे।










