भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा। पर माल्यार्पण कर रामलीला मैदान दिल्ली रवाना हुए डॉ आरसी मेहता।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सह सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा आरसी प्रसाद मेहता नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के आह्वान एंव प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर दिल्ली के रामलीला मे आयोजित केन्द्र सरकार के गलत नीतियो के खिलाफ दिल्ली मे विशाल आक्रोश “*रैली वोट चोर गद्दी छोड*” के विरोध प्रदर्शन मे शमिल होने के लिए अपने दर्जनो समर्थक के साथ रवाना हुए!
डा.आरसी मेहता ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद। दिल्ली जाने के क्रम मे कहा कि मोदी सरकार जनता पर बोझ बन चुकी है। देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार 4 गुना बढ़ चुका है जिससे देश में त्राहि माह मचा हुआ है। निट एवं अन्य घोटालो में हजारों छात्र बेरोजगार आत्महत्या कर चुके हैं एसआईआर घोटाला हो रहा है बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई नाक से ऊपर हो चुका है। अब मोदी सरकार को जाना चाहिए! मोदीजी ने कहा था की देश को न बिकने दूंगा न झुकने दूंगा परंतु मोदी जी बैंक एयरपोर्ट सहित दर्जनों सरकारी उपक्रमों को बेचे और अभी बेच रहे रहे हैं।
अमेरिका के आगे झुकते हुए पाकिस्तान युद्ध को बीच में रोके है। कहीं न कहीं हमारे मोदी साहब एपेस्टिन फैल से डरे हुए हैं! देश का लोकतंत्र खतरे मे है डा भीमराव अम्बेडकर ने देशवासियो के लिए वोट देने का अधिकार दिया था परंतू केन्द्र सरकार चुनाव आयोग से मिलीभगत कर,गरीब,अदिवासी,अल्पसंख़्यक, दलित के वोट एस आई आर के माध्यम से वोट छीनने का कार्य कर रही है जिसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है!
इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता साजिद अली खान, राकेश गुप्ता, मनोज मेहता संजय कुमार दास, जमशेद खान, शशि गुप्ता, मो.अंमान,अमित कुमार मेहता,सौरभ कुमार मुख्य रूप से शामिल थे!









