NH-522 पर सूखे पेड़ों का मंडराता खतरा, आखिर कब जागेगा वन विभाग? 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NH-522 पर सूखे पेड़ों का मंडराता खतरा, आखिर कब जागेगा वन विभाग? 

कहीं किसी बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा जिम्मेदार विभाग।

झुमरा से दारू होते हुए बगोदर तक NH-522 के किनारे खड़े सूखे और जर्जर पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इन पेड़ों की सूखी टहनियां कभी भी टूटकर सड़क पर गिर जाती हैं, जिससे हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार राहगीर बाल-बाल बच चुके हैं। यहां तक कि पेड़ की एक टहनी मोटरसाइकिल पर गिरने से उसका शीशा भी टूट चुका है। इसके बावजूद अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

आखिर वन विभाग और जिला प्रशासन कब संज्ञान लेंगे? क्या किसी बड़ी दुर्घटना या किसी निर्दोष की जान जाने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी? स्थानीय ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों की मांग है कि किसी अनहोनी से पहले NH-522 के किनारे खड़े सभी सूखे एवं खतरनाक पेड़ों का तत्काल सर्वे कराया जाए। जोखिम वाले पेड़ों को नियमानुसार हटाया जाए और सूखी व कमजोर टहनियों की छंटाई कराई जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सबसे बड़ा सवाल: आखिर आम लोगों की जान की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

यह सिर्फ सूखे पेड़ों का मामला नहीं, बल्कि हर दिन इस सड़क से गुजरने वाले हजारों राहगीरों की जिंदगी का सवाल है।

वन विभाग, एनएचएआई एवं जिला प्रशासन से अपील है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा हो सके।

Khabar jo Bole
Author: Khabar jo Bole

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail