नागपुरी-खोरठा के गीतों पर झूम उठा हजारीबाग! सोहराय महोत्सव का भव्य समापन, देर रात तक संगीत और नृत्य की धूम!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागपुरी-खोरठा के गीतों पर झूम उठा हजारीबाग! सोहराय महोत्सव का भव्य समापन, देर रात तक संगीत और नृत्य की धूम! इग्नेश कुमार और नितेश कच्छप की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आरती देवी और ललिता देवी की गायकी ने जीता दर्शकों का दिल! 

हजारीबाग | संत कोलंबस फुटबॉल कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय सोहराय महोत्सव का गुरुवार को शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस आयोजन में झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा, संगीत और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इग्नेश कुमार के गीतों पर झूमे दर्शक

झारखंड के मशहूर नागपुरी गायक एवं गीतकार इग्नेश कुमार ने अपनी सुरीली आवाज से महफिल में चार चांद लगा दिए। वर्ष 1992 से संगीत की दुनिया में सक्रिय इग्नेश कुमार ने अपने संघर्ष और संगीत के सफर की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अब तक 10 हजार से अधिक गाने गा चुके हैं।

नितेश कच्छप की प्रस्तुति ने बांधा समां

नागपुरी गायक नितेश कच्छप की प्रस्तुति पर भी दर्शक खूब झूमे। उन्होंने आयोजन समिति और अपने गुरु इग्नेश कुमार के प्रति आभार जताते हुए हजारीबाग में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को लगातार आयोजित करने की जरूरत बताई।

आरती देवी और ललिता देवी ने भी बिखेरा जलवा

महोत्सव में नागपुरी गायिका आरती देवी और ललिता देवी की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं एकल एवं समूह गायन, लोकनृत्य, डांस प्रतियोगिता और फैशन शो ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

एकल गायन में भीम आर्या, प्रतिमा यादव और काव्या राज सम्मानित हुए।

समूह गायन में रेनबो म्यूजिकल ग्रुप एवं एमडी ग्रुप ऑफ थिएटर को सम्मान मिला।

एकल नृत्य में लायन पॉप और निवृत्ति गुप्ता को सम्मानित किया गया।

समूह नृत्य में किंगडम ऑफ डांस प्रथम, बीडीएस डांस ग्रुप द्वितीय और आशी डांस अकादमी तृतीय स्थान पर रही।

फैशन शो में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

झारखंड की संस्कृति को नई पहचान देने की पहल

हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम एवं सोहराय महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देना और झारखंड की लोककला, पारंपरिक वेशभूषा, हस्तशिल्प एवं खानपान को नई पहचान दिलाना रहा।

पहले दिन समाजसेवी बुल्लू इमाम की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक चंदन सिंह, निर्देशक रोहित वर्मा, मंच संचालक शशिकांत, मीडिया प्रभारी रोहन कुमार सहित पूरी आयोजन टीम, एनएसएस टीम और शहर के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

सलाम है उन आयोजकों को, जो झारखंड की मिट्टी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और आदिवासी संस्कृति की पहचान को मंच देकर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

झारखंड की संस्कृति हमारी पहचान है, इसे संजोना हम सबकी जिम्मेदारी है!

Khabar jo Bole
Author: Khabar jo Bole

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail