एस. राधाकृष्णन एकेडमी मेरू में बड़े धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
सदर प्रखंड स्थित मेरू में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर स्कूल में श्री बसन्त कुमार मेहता जी ने झंडोत्तोलन किया झंडोत्तोलन के बाद कई देशभक्ति कार्यक्रम किए गए जिससे सभी विद्यार्थियों और दर्शकों में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी। मौके पर मेरू मुखिया सीमा सिंह,उप मुखिया मनोज कुमार, पूर्व मुखिया सोनी मेहता, अनारी पूर्व मुखिया अनूप शर्मा, एडवोकेट अब्दुल हुसैन, दामोदर मिश्रा, कौलेश्वर रजक आदि विशेष लोग मौजूद रहे। 
कार्यक्रम का आनंद लेने वाले सभी लोगों ने खूब आनंद लिया और बच्चों के कला को देखकर स्तबध रह गये। अभिवावक और दर्शक मिलाकर लगभग तीन हजार लोग मौजूद रहे। पूरे विद्यालय परिसर को इस अवसर पर बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया। बच्चों ने अनेकता मे एकता, हिन्दू मुस्लिम सीख इसाई भाई-भाई, रानी लक्ष्मीबाई, एपीजे अब्दुल कलाम आदि विषयों पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम किए और सब का दिल जीत लिया।
शिक्षकों के मेहनत और लगन की सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने बहुत प्रशंसा की। कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर अजीत कुमार मेहता, प्रधानाचार्य रुमा सिन्हा, निखिल मिश्रा, लेनिन स्नेही, जय कुमार, रूचि वर्मा, प्रिय मेहता, कंचन कुमारी, मीनू देवी, सीमा कुमारी, सोनी देवी, नेहा कुशवाहा, सुनील कुमार, हसरत जहां, निधि सिंह, किरण कुमारी आदि ने किया। विद्यालय परिवार ने अपनी अलग पहचान बनाने का क्रम जारी रखते हुए ये संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र का ये विद्यालय हर क्षेत्र मे बेहतर प्रदर्शन करने के दिन रात मेहनत कर रहा है।










