दनुआ घाटी में जल्द बनेगा फ्लाईओवर, एनएचएआई की टेस्टिंग को मिली हरी झंडी : विधायक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दनुआ घाटी में जल्द बनेगा फ्लाईओवर, एनएचएआई की टेस्टिंग को मिली हरी झंडी : विधायक

4.5 किमी में बनेंगे दो फ्लाईओवर, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद योजना को मिली गति

चौपारण। दनुआ घाटी जो आए दिन होने वाले भीषण हादसों के कारण लंबे समय से मौत की घाटी के रूप में बदनाम रही है, अब जल्द ही हादसों से मुक्त और सुरक्षित नजर आएगी। बरही विधायक मनोज कुमार यादव की लगातार की जा रही पहल के बाद इस दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।। दरअसल, कुछ महीने पहले विधायक ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दनुआ घाटी की खतरनाक भौगोलिक बनावट, तीखे मोड़ों और भारी वाहनों से होने

वाली दुर्घटनाओं से अवगत कराया था और फ्लाईओभर निर्माण की मांग रखी थी। मंत्री के आदेशनुसार एनएचआई ने इस दिशा में पहल शुरू किया था। इस संदर्भ में बरही

विधायक ने जानकारी देते हुए बताया क एनएचएआई द्वारा की जा रही टेस्टिंग और तकनीकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा टेस्टिंग रिपोर्ट को हरि झंडी मिल गया है। बताया कि पहला

फ्लाईओवर लगभग 2 किलोमीटर लंबा होगा और दूसरा फ्लाईओवर, लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा होगा।। योजना की डीपीआर तैयार कर आगे भेज दी गई है। वर्तमान में वन विभाग और वाइल्डलाइफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सभी जरूरी प्रशासनिक व पर्यावरणीय स्वीकृतियां मिलते ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण से दनुआ घाटी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। विधायक ने कहा कि इस योजना को धरातल पर लाने में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल जी सराहनीय योगदान है।

 

Khabar jo Bole
Author: Khabar jo Bole

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail