शहर के मंडई कलां में अकीदत के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत और किरदार पूरी इंसानियत के लिए आदर्शः मुफ्ती मोबीन अहमद मिस्बाही
हजारीबाग। शहर के मंडई कलां उर्दू स्कूल के समीप नौजवान मंडई कलां द्वारा कारी महमूद आलम रिजवी की अध्यक्षता में अजीमुश्शान जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन अकीदत और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जलसे का आगाज ताजुश्शरिया कोचिंग सेंटर के छात्र मोहम्मद नफीस खान ने तिलावते कलाम पाक से किया। कार्यक्रम का संचालन
कारी मोहम्मद रजा नूरी ने किया। इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद दिलशाद रजा, हाफिज खुर्शीद आलम, बुलबुले बागे रिसालत
हाफिज अब्दुल रशीद सहित अन्य ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को नूरानी बना दिया। वहीं शायर-ए-अहले सुन्नत कारी महमूद आलम
रिजवी ने भी नात-ए-पाक पढ़कर अपनी अकीदत का इजहार किया। जलसे को संबोधित करते हुए हजरत अल्लामा मुफ्ती मोबीन अहमद मिस्बाही, खतीब व इमाम मंडई जामा मस्जिद, ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सलल्लाहु अलेहे वसल्लम की सीरत, किरदार और उनके बताए हुए रास्ते पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सलल्लाहु अलेहे वसल्लम की पूरी जिंदगी इंसानियत, मोहब्बत, अमन, भाईचारे, सन्न और अच्छे अखलाक
का बेहतरीन नमूना है। उनकी सीरत को अपने जीवन में अपनाकर समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी केवल खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि नबी-ए-करीम की शिक्षाओं और आदर्शों को याद कर उन्हें अपने जीवन में उतारने का संदेश भी देता है। हमें अपने आचरण और व्यवहार में उनके बताए हुए उसूलों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरबाज आलम उर्फ अतीक,
मोइन, आफताब आलम, मोहिद आलम, शाहबाज, सरवर, रेहान, फैसल, रोशन और राज सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जलसे में मोहम्मद जमाल, गुलाम गौस, बादल बाबू, मोहम्मद मोहिब रिजवी, मजहर अली, अब्बास अली, मोहम्मद अरशद अली, मोहम्मद शकील, मोहम्मद वकील, मोहम्मद मतीन, मोहम्मद वसी अहमद, मेराज उल हक समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन दुआ और सलाम के साथ किया गया।











