मेरु में 12 रबी-उल-अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरु में 12 रबी-उल-अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदर प्रखंड के मेरु में सुबह 9:00 बजे से मेरू इमामबाड़ा से जुलूस-ए-मोहम्मदी के शक्ल में जुलूस निकाला गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के साथ बड़े बुजुर्ग भी शामिल हुए सभी के हाथों में इस्लामी झंडा के साथ नाते मुस्तफा गुनगुनाते हुए पूरा गांव घुमाया गया। जगह-जगह पर लंगर खानी का भी प्रोग्राम किया गया था जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लंगर वितरण किया गया मस्जिद के पास जुलूस पहुंचकर सभी लोगों ने फातिहा खानी कर जुलूस को समाप्त किया गया। 12 रबी उल अव्वल का चांद नजर आने के दिन से हर रोज मेरू मस्जिद में मिलादुन्नबी का प्रोग्राम ईशा की नमाज के बाद किया गया था। 12 रबी उल अव्वल को इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस माना जाता है और इस दिन को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के रूप में मनाया जाता है।

ईद मिलादुन्नबी इस्लामी पंचांग (हिजरी कैलेंडर) के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल का 12वां दिन को मनाया जाता है।

 

 

Khabar jo Bole
Author: Khabar jo Bole

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail