अमनारी में सरकारे दो आलम कॉन्फ्रेंस 27 अगस्त को

सदर प्रखंड के अमनारी की सरज़मी पर 27 अगस्त को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सरकारे दो आलम आयोजन किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस में नामचीन उलेमा-ए-किराम और शायरे इस्लाम तशरीफ लाएँगे।
आयोजकों ने बताया कि इस जलसे की खास शान होंगे हजरत सैयद कामरान हसीब साहब।
इसके अलावा शायरे इस्लाम जफर अकिल साहब, नकीब अहले सुन्नत अफ़ज़ल हुसैन रिज़वी साहब , रफ़ीक़ अंज़ूम फैज़ी साहब और हाफिज वाहिद साहब भी अपने बेहतरीन खिताब से महफ़िल को रोशन करेंगे। जलसे का उद्देश्य हुज़ूर-ए-पाक ﷺ की सीरत और उनके पैग़ाम-ए-हक़ को आम करना है। कार्यक्रम में इल्म, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम दिया जाएगा।
आयोजकों ने अमनारी और आसपास के सभी ईमानवालों, आशिक़ाने रसूल ﷺ और समाज के लोगों से बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील की है, ताकि यह जलसा कामयाब हो और समाज को सच्चे इस्लामी उसूलों पर चलने का संदेश मिले।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर अमनारी में तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इलाक़े के लोग इस प्रोग्राम को लेकर बेहद उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है।











