प्रशिक्षण संस्थान सीमा सुरक्षा बल, मेरू में दिनांक 24 सितम्बर 2026 को कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड (WARB) की त्रैमासिक बैठक का आयोजन
सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय की पहल पर WARB (Welfare and Rehabilitation Board) के तत्वावधान में, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर में दिनांक 24 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे WARB मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखण्ड राज्य के हजारीबाग के निकटवर्ती 04 जिलों में रहने वाले सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs-Central Armed Police Forces) के सेवानिवृत कार्मिकों, मेडिकल बोर्ड आउट और वीरगति प्राप्त कार्मिकों के नॉमिनी (NOKs) एवं उनके आश्रितों की पेंशन व रिटायरमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों पर सुनवाई और निराकरण के लिए उपाय किये जाएंगे। यह बैठक मेरु परिसर स्थित “परिवार कल्याण केन्द्र” (Family Welfare Center) में आयोजित की जाएगी।
झारखण्ड राज्य के हजारीबाग, चतरा, रामगढ एवं कोडरमा जिलों में रहने वाले सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs-Central Armed Police Forces) के सेवानिवृत कर्मियों से अनुरोध किया जाता है कि वे बैठक में उपस्थित हों। साथ ही यह भी आग्रह किया जाता है कि जिन सेवानिवृत कार्मिकों की समस्याओं पर पिछली WARB बैठक में सुनवाई हुई थी, वह भी उपस्थित हो कर अपनी शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करें।
WARB की बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल, मेरु के अधिकारी, लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों के प्रभारी सेवानिवृत कर्मियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे।
सेवानिवृत कार्मिकों एवं वीरगति प्राप्त कार्मिकों के परिजनों के कल्याण हेतु वर्ष 2007 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा समस्त केन्द्रीय पुलिस बलों के पेंशनभोगी सेवानिवृत कर्मियों तथा उनके आश्रितों के कल्याण हेतु, कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड (WARB-Welfare and Rehabilitation Board) का गठन किया गया था।











