पुलिस एवं राहुल दुबे गैंग के गुर्गों में मुठभेड़, दो घायल
बड़कागांव गिद्दी थाना क्षेत्र में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के संदिग्ध गुर्गों के बीच मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में दो संदिग्ध घायल, एक जंगल का फायदा उठाकर फरार। मौके से हथियार, गोली, खोखा, पर्चा व मोबाइल बरामद।











