आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बड़कागांव में पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बड़कागांव में पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश

गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत, अधिकारियों के साथ किया पौधारोपन।

बड़कागांव उत्तरी छोटानागपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा शुक्रवार को बड़कागांव पहुंचे। इस दौरान अनुमंडल पुलिस कार्यालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, हजारीबाग एसपी अमन कुमार एवं बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

आईजी ने मियांजाकी आम का पौधा लगाया। इसके पश्चात आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की वर्तमान विधि-व्यवस्था एवं अपराध की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए गंभीर मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने तथा फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा। आईजी ने अधिकारियों को अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर समय रहते त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर हजारीबाग एसपी अमन कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद, मेजर कुमार देवव्रत, इंस्पेक्टर शाहिद रजा, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, सिकरी थाना प्रभारी रामकुमार राम, गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Khabar jo Bole
Author: Khabar jo Bole

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail