जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर चुटियारो पंचायत के ग्रामीणों ने की बैठक
हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के छुट्टियारो पंचायत के ग्रामीणों की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चुटियारो पंचायत के उप मुखिया रामचंद्र प्रसाद ने की जबकि सीपीआई नेता महेंद्र राम जदयू के जिला अध्यक्ष हजारीबाग प्रभु दयाल कुशवाहा चुटियारो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश रजक, स्वदेशी पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि केसुरा मोड़ से सरौनी तक सड़क को तत्काल मरम्मत को लेकर उपायुक्त हजारीबाग को आवेदन देगें। आवेदन तैयार कर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर दिया है।
आवेदन मैं आग्रह है कि 15 सितंबर तक इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू की जाए। अगर 15 सितंबर तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 16 सितंबर को एन.एच- 522 को ग्रामीण जाम कर देंगे ।
यह सड़क पिछले 7 वर्षों से खराब है और कई बार जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर मरमती कार्य के लिए कहा गया परंतु मरम्मती आज तक नही हुआ। बैठक में सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे जिसमें रोहित रजक, विनय कुमार कुशवाहा, विनोद कुमार, शंकर प्रसाद, ज्ञानी महतो, ध्रुव देव सिंह, अनिल प्रसाद, अब्दुल रहमान, राजेंद्र प्रसाद सहित सरौनी चुटियारो सरौनी खुर्द के लोग शामिल रहे ।











