मेरु में बनेगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां जोरों पर

हजारीबाग सदर प्रखंड के मेरु में शिव मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को गांव में शोभा यात्रा का भ्रमण किया गया विशेष तौर पर महिलाओं की अहम भागीदारी रही इस मंदिर निर्माण के लिए गांव के ग्रामीणों के द्वारा हर घर से स्वेच्छा से 5500 का आर्थिक मदद देने की बात कही गई है ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले समय में हमारा गांव मेरू एक भव्य पर्यटक स्थल के नाम से जाना जाएगा मंदिर के सदस्य प्रेम राम के द्वारा बताया गया कि हम लोगों का जो मेहनत चल रहा है इससे मेरू गांव एक भव्य शिव मंदिर के साथ-साथ एक पर्यटक स्थल भी घोषित किया जाए आने वाले समय में मेरू में भव्य तरीके से शादी विवाह का कार्यक्रम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा जिससे लोगों की सुविधा होगी।
मेरु मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा के द्वारा बताया गया के मंदिर निर्माण को लेकर आज रविवार को शोभायात्रा निकाला गया इसके बाद 24 अगस्त सोमवार को सुबह 9:00 से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसके बाद मंदिर निर्माण का कार्य सुचारू रूप से संचालित की जाएगी आने वाले साल भर के अंदर में मेरु में एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण पूरा किया जाएगा जिसकी लागत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये होगी इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि समाजसेवियों से योगदान देकर इस कार्य को पूरा करने का आग्रह किया है।











