हजारीबाग परिषद में हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह-समन्वयक एवं झारखंड सह-प्रभारी आदरणीय प्रीति मांझी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर हजारीबाग जिला प्रभारी सुंदरम जायसवाल जी, सह-प्रभारी गुलाम मुंतक़ा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल कुमारी जी, प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश जी ,हजारीबाग जिला अध्यक्ष जाबिर जी,रांची से पधारीं ज्योलिन जी एवं मैं स्वयं उपस्थित थे।
बैठक में हजारीबाग जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, प्रखंडों एवं मंडल स्तर से आए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, युवाओं की आवाज को मजबूती से बुलंद करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत एवं महत्वपूर्ण चर्चा की गई।युवा कांग्रेस का संकल्प है कि हर युवा की आवाज को मजबूती मिले और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाए।
एकजुट युवा कांग्रेस — मजबूत संगठन, बुलंद आवाज।










