हजारीबाग जिले के दारु प्रखंड में जेएसएलपीएस की महिलाओं का हंगामा, बीपीएम पर अभद्रता का आरोप, तीनों संकुलों में लगाया ताला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दारू अंचल कार्यालय में जेएसएलपीएस की महिलाओं का हंगामा, बीपीएम पर अभद्रता का आरोप, तीनों संकुलों में लगाया तालाबीडीओ ने गठित की जांच कमेटी, जिला परिषद सदस्य ने भी दिया समर्थन

झारखंड राज्य जीविका प्रोत्साहन समिति जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बीपीएम राजकुमार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने बीपीएम पर अभद्र व्यवहार और कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को प्रखंड के तीनों संकुलों में ताला जड़ दिया। साथ ही बीपीएम के तत्काल तबादले की मांग की है।

महिलाओं का कहना है कि बीपीएम ने उनके साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि बीपीएम ने कहा था – “कटोरा लेकर भीख मांगो और गरम पानी से नहा लो”। इस टिप्पणी से आक्रोशित महिलाओं ने प्रखंड मुख्यालय में नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।

उपायुक्त के निर्देश पर जांच शुरू

मामले को लेकर जेएसएलपीएस की महिलाओं ने उपायुक्त और डीपीएम कार्यालय में लिखित आवेदन सौंपा था। आवेदन के आलोक में उपायुक्त ने दारू बीडीओ हारून रशीद को जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

बीडीओ के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने गुरुवार को दोनों पक्षों को सुना। कमेटी में शामिल पदाधिकारी आशीष कुमार, रविंद्र कुमार और नूतन कुमारी ने महिला सदस्यों और बीपीएम का बयान दर्ज किया। इस दौरान तीनों संकुलों से बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और एक स्वर में बीपीएम के तबादले की मांग दोहराई।

महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक बीपीएम का तबादला नहीं होता, तब तक संकुलों में ताला रहेगा और मुख्यालय में कोई रिपोर्ट जमा नहीं की जाएगी।

जिला परिषद सदस्य भी उतरीं समर्थन में

जिला परिषद सदस्या गीता देवी भी प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि पहले भी महिलाओं ने बीपीएम के खिलाफ शिकायत की थी और उन्हें चेतावनी दी गई थी, लेकिन व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

गीता देवी ने कहा, “महिलाओं के साथ बार-बार अपमानजनक भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं खुद दीदियों के साथ उपायुक्त से मिलकर तत्काल तबादले की मांग करूंगी। यदि मांग नहीं मानी गई तो प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बीपीएम ने आरोपों को बताय bबेबुनियाद 

वहीं बीपीएम राजकुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ नियमों के अनुसार काम कराने और अनियमितता रोकने की बात करते हैं। इसी कारण कुछ सदस्य उनके खिलाफ एकजुट होकर विरोध कर रही हैं। “मेरे कार्यकाल में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी” – बीपीएम ने कहा।

अब सभी की नजरें जांच कमेटी की रिपोर्ट और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

Khabar jo Bole
Author: Khabar jo Bole

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail