मस्जिद-ए-अक्सा की छत ढलाई में शामिल हुए युवा नेता सोनू इराकी, लोगों में दिखा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मस्जिद-ए-अक्सा की छत ढलाई में शामिल हुए युवा नेता सोनू इराकी, लोगों में दिखा उत्साह

केरेडारी में रविवार को मस्जिद-ए-अक्सा की छत ढलाई का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सोनू इराकी विशेष रूप से शामिल हुए। मस्जिद की छत ढलाई को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस दौरान मस्जिद कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता के साथ निर्माण कार्य में भाग लिया।

इस मौके पर युवा नेता सोनू इराकी ने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और मस्जिद निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करता है।

कार्यक्रम में मस्जिद के सदर रहमत अंसारी, सचिव इब्राहिम अंसारी, खजांची, मोहम्मद परवेज आलम, जमीर सदर, मोहम्मद जहांगीर, दानिश राजा, इस्माइल अंसारी, सरफराज अंसारी, कासिम अंसारी, शराफत अंसारी, मो. हसनैन रजा, असगर अंसारी, हैदर अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Khabar jo Bole
Author: Khabar jo Bole

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail