झारखंड मरांग बुरु महतो मुंडा माझी मियां दलित कृषक प्राकृतिक पुजकों की गढ़ है- डॉ आरसी मेहता
माननीय नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा झारखंड को बीजेपी का गढ़ बताना कोरी कल्पना है इन्होंने अपना ही बांकेपुर (पटना) विधानसभा को नहीं बचा पाए! और झारखंड आकर झारखंडी छात्रों, युवाओं,आदिवासियों और मूलवासियों के हितों पर घड़ियाली आंसू बहा कर बता रहे हैं कि झारखंड बीजेपी का गढ़ हैं भाजपा अपने शासन काल के हाथी उड़ाने वाले उपलब्धियों को बताए! यहाँ आकर बताना चाहिए की पारा शिक्षकों स्वास्थ्यकर्मियों को कैसे प्रताड़ित किया जाता था।
झारखंड को अपना गढ़ बताकर राज्य की जनता का अपमान कर रहे हैं। झारखंड किसी राजनीतिक दल का गढ़ नहीं, बल्कि यहां के सवा तीन करोड़ लोगों की आकांक्षाओं, संघर्षों और अधिकारों की धरती है। यहां की जनता ही तय करती है कि सत्ता में कौन रहेगा। और जनता ने लगातार दो बार कांग्रेस जेएनएम RJD CPI गठबंधन को बहुमत देकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को राज्य की सेवा का मौका दिया है। भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि झारखंड की जनता को राजनीतिक भाषणों और हिंदू मुसलमान क्रिस्टान मे बांटकर जाति धर्म के नाम पर गुमराह नहीं किया जा सकता ह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड की जनता को यह बताना चाहिए कि राज्य के गठन के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने आदिवासियों, मूलवासियों, युवाओं और किसानों के लिए क्या किया। झारखंड की खनिज संपदा से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती रही, लेकिन यहां के लोगों को उनके संसाधनों के अनुरूप अधिकार और अवसर क्यों नहीं मिले? आज भाजपा के नेता विकास की बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने शासनकाल के कामकाज का हिसाब भी देना चाहिए।
भाजपा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है,
SIR के माध्यम से दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों का नाम हटा कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है जिस पर भाजपा को जरूर बोलना चाहिए।
युवाओं के मुद्दे पर राजनीति बंद करे भाजपा
धर्म और घुसपैठ के नाम पर भय और भ्रम फैलाना बंद करे भाजपा!
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे संवेदनशील विषय पर भाजपा नेताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। विपक्ष पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाकर भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
झारखंड की जनता ने हमेशा अपने अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया है। भाजपा चाहे जितनी बैठकें कर ले और कार्यकर्ताओं को कितने ही राजनीतिक मंत्र दे दे, राज्य की जनता अपने अनुभव और विवेक से फैसला करेगी। झारखंड की राजनीति का भविष्य यहां के लोग तय करेंगे, भाजपा का कोई राष्ट्रीय नेता नहीं।
झामुमो कांग्रेस की राजनीति झारखंड के लोगों के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए समर्पित है।
डॉ आरसी मेहता
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह उपविजेता हजारीबाग विधानसभा झारखंड!











