मनन विद्या निकेतन स्कूल में मनाया गया धूमधाम से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती
सदर प्रखंड स्थित डंडई मनन विद्या निकेतन स्कूल में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक अजहर अंसारी ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा गुरु वो दीपक हैं , जो अज्ञान के अंधकार को ज्ञान की रोशनी से मिटा देते हैं। वे हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं जिससे हम एक आत्मनिर्भर , जिम्मेदार और नैतिक रूप से सशक्त बनते हैं।
साथ ही विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभी प्रतिभागियों ने एक नए अंदाज में अपने सहपाठियों और उपस्थित लोगों को संदेश दिया की हमलोग माता – पिता और शिक्षक को बताए गए बातों को अनुसरण कर के ही एक सफल और आदर्श वक्तित्व वाले नागरिक बन सकते हैं।
वहीं मौके पर विद्यालय के उपप्रधानाध्यापक संतोष प्रसाद शिक्षक इंतेखाब अली, सुनिल कुमार, सुचित सिंह, कृष्ण कुमार, कुणाल कुमार, रोजी परवीन, सम्मा परवीन, अनन्या कुमारी, सहीना परवीन, मैमुन निशा, खुशी कुमारी समेत कई छात्र – छात्राएं मौजूद रहें ।











