माता रूपी सोरेन के निधन पर नेमरा पहुंचे युवा नेता सोनू इराकी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
बड़कागांव । झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की माता रूपी सोरेन जी के निधन पर युवा नेता सोनू इराकी उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस दुखद घड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सोनू इराकी ने कहा कि रूपी सोरेन जी का संघर्ष, त्याग और झारखंड के प्रति उनका समर्पण सदैव यादगार रहेगा। उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एवं उनके पूरे परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।










