सरस्वती ज्ञान मंदिर, मेरू में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े पैमाने पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
हजारीबाग सदर प्रखंड के मेरु स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा बच्चों और अभिभावकों में देशभक्ति ऊर्जा का संचार किया गया। स्कूल में बच्चों द्वारा शानदार नृत्य, हिंदी और अंग्रेजी भाषण, कविता, देशभक्ति गीत आदि कई कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सह निदेशक श्री हरिनारायण प्रसाद के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता का सही मतलब बताया गया बच्चों को अनुशासित ढंग से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कह कर यह बताया गया कि रोटी, कपड़ा और मकान के अलावा हमारे जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है।
इस कार्यक्रम में पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्री राजकुमार गुप्ता एवं विद्यालय के उप प्राचार्या श्रीमती गुंजा देवी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं में रेखा कुमारी, भारती कुमारी, प्रीति कुमारी, चमेली कुमारी, प्रिया कुमारी, पुष्पा कुमारी, अजय कुमार, यथार्थ सौरभ सर, इंदु देवी, चमेली देवी, सरिता देवी शिक्षक शिक्षिकाओं के अतिरिक्त अभिभावक गण सह छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।










