हजारीबाग में सोहराय महोत्सव की धूम! आज से सजेगा संत कोलंबा मैदान, झारखंडी संस्कृति की दिखेगी अनूठी छटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हजारीबाग में सोहराय महोत्सव की धूम! आज से सजेगा संत कोलंबा मैदान, झारखंडी संस्कृति की दिखेगी अनूठी छटा

झारखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित सोहराय महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 4 एवं 5 नवंबर को हजारीबाग के संत कोलंबा कॉलेज फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव को लेकर आयोजन समिति एवं हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मैदान में भव्य मंच निर्माण, आकर्षक सजावट और विभिन्न स्टॉल लगाने का काम किया जा रहा है।

ये होंगे महोत्सव के खास आकर्षण

नागपुरी एवं खोरठा कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

🔸 पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य।

🔸 आकर्षक फैशन शो।

🔸 हस्तशिल्प एवं कला प्रदर्शनी।

🔸 झारखंडी पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल।

फैशन शो को लेकर भी दिखा उत्साह

मंगलवार को महोत्सव के तहत फैशन शो की ग्रूमिंग क्लास आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 25 से 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को फैशन शो से जुड़ी आवश्यक जानकारियां और प्रशिक्षण दिया गया।

आयोजन समिति का कहना है कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य झारखंड की लोकसंस्कृति, कला और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाना तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

आयोजकों ने शहरवासियों, युवाओं और कला-संस्कृति प्रेमियों से अपील की है कि वे इस दो दिवसीय महोत्सव में शामिल होकर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आनंद लें।

तारीख: 4 एवं 5 नवंबर 2026

स्थान:संत कोलंबा कॉलेज फुटबॉल मैदान, हजारीबाग। 

 

Khabar jo Bole
Author: Khabar jo Bole

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail