हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या में शामिल दो (02) अभियुक्त गिरफ्तारः-

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हजारीबाग जिला के कटकमसांडी थानान्तर्गत अवैध संबंध के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस हत्या में शामिल दो (02) अभियुक्त गिरफ्तारः-

दि0-006.09.26 की रात्रि में ग्राम तोरार, थाना कटकमसांडी निवासी जगेश्वर भुइयां, पिता-लखन भुइयां की हत्या हुई थी

इस हत्या के संबंध में मृतक की पत्नी फुलमति देवी द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या-140/26, दिनांक-07.09.2026, धारा-103 (1)/3 (5) BNS दर्ज की गई। उक्त कांड का उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया

गठित एस०आई०टी० टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्या में शामिल दो (02) अभियुक्तों क्रमशः 1-मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप, पिता-स्वर्गीय कोका उरांव, ग्राम-डिबल बांध तथा 2-रतन कुजूर, पिता-मांगा उरांव, ग्राम-डिबल बांध, थाना-कटकमसांडी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों से पुछ-ताछ करने पर पता चला कि मृतक जगेश्वर भुइयां का गांव के ही किसी महिला से अवैध संबंध का मामला था।

कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

बरामदगीः-

1. घटना में प्रयुक्त लाठी/डंडा।

2. अभियुक्त मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप का रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन।

गिरफ्तारीः-

1-मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप, पिता-स्वर्गीय कोका उरांव, ग्राम-डिबल बांध, थाना-कटकमसांडी,

जिला-हजारीबाग

2-रतन कुजूर, पिता-मांगा उरांव, ग्राम-डिबल बांध, थाना-कटकमसांडी, जिला-हजारीबाग

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मीः-

1. श्री ज्ञान रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, हजारीबाग।

2. श्री सपन महथा, पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल, हजारीबाग।

3. पु०अ०नि० अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी, कटकमसांडी, हजारीबाग।

4. पु०अ०नि० फिलीप बारला, कटकमसांडी थाना, हजारीबाग।

5. स०अ०नि० योगेन्द्र मेहता, कटकमसांडी थाना, हजारीबाग।

6. कटकमसांडी थाना सशस्त्र बल।

 

 

 

Khabar jo Bole
Author: Khabar jo Bole

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail